झंडा मैदान में पुतला दहन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासन में तीखी नोंकझोंक
गिरिडीह के झंडा मैदान में शनिवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब भाजपा कार्यकर्ता और छात्र संगठन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे थे। प्रशासन ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक गई।
मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। घटना के बाद झंडा मैदान में राजनीतिक माहौल गर्मा गया और दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है