ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा पुलिस की कार्रवाई, रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली ज़ब्त
मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की थाना ढीमरखेड़ा क्षेत्र से गुजरने वाली महानदी के मोहदी घाट पर ट्रैक्टर ट्राली से रेत निकाली जा रही हैं। मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई और मौके से एक ट्रैक्टर में ट्राली को मय रेत के पकड़ा गया और बिना नंबर का नीले रंग के टैक्टर ट्राली को जप्त किया है