गुन्नौर: कस्बा रजपुरा निवासी युवती ने मामूली कहासुनी के चलते युवक पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रजपुरा निवासी रानी पुत्री हुकुम सिंह ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रकेश नामक युवक ने मामूली कहासुनी के चलते घर में घुसकर मारपीट की है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने जमीन पर खींचकर मारपीट की है। जिससे पीड़ित के हाथों की उंगलियों में फेंकचर हो गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।