बहेड़ी: बहेड़ी नगर के एक मोहल्ले में घर में घुसकर नाबालिग से मारपीट व छेड़छाड़ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
बहेड़ी नगर के एक मोहल्ले निवासी एक महिला के मुताबिक बीती 16 जून को रात के करीब 11 बजे मोहल्ला महादेवपुरम निवासी रवि और शिवम उसके घर में घुस आए और महिला व उसकी बेटियों के साथ गाली गलौच करने लगे आरोप है कि गालियां देने का विरोध करने पर महिला और उसकी बेटियों के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के अश्लील हरकतें छेड़छाड़ की।