बहेड़ी: शिव नगरिया में रोड से हटने को कहने पर मारपीट का आरोप, चार के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम शिव नगरिया निवासी धर्मेंद्र के मुताबिक बीते रोज 16 जून देर शाम करीब आठ बजे वो अपने खेत में पानी भरने को पंपिंग सैट लेकर जा रहा था तभी रास्ते में ठिरिया नथमल निवासी तीन युवक अपने पिता के साथ खड़े थे आरोप है कि जब उनसे रास्ते से हटने को कहा तो उन्होंने गालियां देना शुरू कर दिया आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया