बहेड़ी: बहेड़ी में जलभराव की समस्या को देखते हुए एसडीएम ने नगर का भ्रमण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बहेड़ी एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने आज 16 जून सुबह करीब दस बजे व्यापार मंडल पदाधिकारियों और नगर पालिका अफसरान की टीम के साथ नगर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया एसडीएम ने बहेड़ी नगर की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का संज्ञान लेते हुए नगर के तलपुरा रेलवे लाइन किनारे नाले का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए ।