बहेड़ी: नैनीताल रोड पर रामलीला मैदान के सामने बाइक सवार 3 उचक्के युवक के हाथ से बैग छीनकर हुए फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी नगर के मोहल्ला रामलीला निवासी राजकुमार के मुताबिक बीतेरोज 15 जून को शाम करीब 6:30 बजे उसके पिता राम मूर्ति लाल रस्तोगी और उसका भतीजा नैतिक मोटरसाइकिल से कन्मन स्थित उसकी ज्वैलरी की दुकान से वापस जब बहेड़ी आ रहे थे कि तभी नैनीताल रोड पर रामलीला मैदान के सामने पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात उचक्के आए और नैतिक के हाथ से बैग छीन कर फरार हो गए।