बहेड़ी: बहेड़ी नगर में जल भराव की समस्या के समाधान के लिए एसडीएम की पहल पर लगातार दूसरे दिन चला नाला सफाई अभियान
बहेड़ी नगर में बरसात के दिनो मे पिछले कई वर्षों से जलभराव की समस्या होने के चलते एसडीएम रतनिका श्रीवास्तव ने इसको गंभीरता से लिया है इसी के तहत लगातार दूसरे दिन आज 17 जून सुबह दस बजे से दिन भर नगर में नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के साथ साथ नाले की सफाई का कार्य भी किया गया ताकि बरसात के दिनो मे जलभराव की इस भीषण समस्या का समाधान हो सके।