कोईलवर: काली पट्टी बांधकर ड्यूटी पर डटे कोईलवर बीडीओ ने सुरक्षा की उठाई मांग
सारण में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान दो बीडीओ के गंभीर रूप से घायल होने के बाद बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर सोमवार को कोईलवर के बीडीओ वीर बहादुर पाठक ने काली पट्टी बांधकर सरकारी कार्य किया। शाम करीब 5:30 बजे जानकारी देते हुए बीडीओ वीर बहादुर पाठक ने बताया कि संवेदनशील विधि व्यवस्था ड्यूटी में बीडियो को दंडाधिकारी का दर्जा दिया जाना चाहिए।