पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास पर तेजस्वी यादव ने कहा, 'कहानी लिखी गई है जिसमें डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर और वैनिटी वैन है'
प्रशांत किशोर को लेकर राबड़ी आवास पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार शाम करीब 5:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के द्वारा एक कहानी लिखी गई है जिसमें डायरेक्टर है प्रोड्यूसर है एक्टर है और वैनिटी वैन है। मौके पर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब थक चुके हैं।