पटना ग्रामीण: प्रशांत किशोर ने पटना सिविल कोर्ट में PR बॉन्ड भरने से किया इनकार, जेल जाएंगे
BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में अनशन पर बैठे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को हिरासत में लेने के बाद उनकी पेशी पटना सिविल कोर्ट में की गई जहां से उन्हें जमानत मिल गई लेकिन प्रशांत किशोर PR बॉन्ड भरने को तैयार नहीं हुए। इसलिए प्रशांत किशोर अब जेल जाएंगे। सोमवार दोपहर 3:10 बजे प्रशांत किशोर के वकील वाई बी गिरी ने मामले की जानकारी दी है।