पटना ग्रामीण: पटना सिविल कोर्ट में प्रशांत किशोर ने कहा, जेल में भी अनशन जारी रहेगा
अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को हिरासत में लेने के बाद सिविल कोर्ट में पेश किया गया लेकिन प्रशांत किशोर ने PR बॉन्ड भरने से मना कर दिया इसके बाद अब उन्हें जेल भेजा जा रहा है। सोमवार दोपहर 3:50 बजे प्रशांत किशोर ने कहा कि रुकना नहीं है। अगर रखेंगे तो इनका मन बढ़ जाएगा। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने यह भी कह दिया है की जेल में भी अनशन जारी रहेगा।