पटना ग्रामीण: सिविल कोर्ट के बाहर प्रशांत किशोर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- गैरकानूनी तरीके से डॉक्टर से सर्टिफिकेट मांग रही थी
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सिविल कोर्ट के बाहर जेल जाने से पहले लोगों को संबोधित किया। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि 5 घंटे गाड़ी में घुमाने के बाद पुलिस वाले उन्हें फतुहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पुलिस गैर कानूनी तरीके से सर्टिफिकेट डॉक्टर से मांग रही थी।