पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा- सुंदरता की खोज सीएम नीतीश कुमार ने की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी यात्रा के दौरान महिलाओं को लेकर कहा था कि 2005 के बाद महिलाएं कितनी अच्छी दिख रही है। इसे लेकर सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जहां राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि सुंदरता की खोज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है।