महोबा: श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो चचेरी बहनें लापता, युवक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Mahoba, Mahoba | Feb 19, 2026 थाना श्रीनगर क्षेत्र के एक गांव से दो चचेरी बहनें लापता हो गईं। गांव निवासी महिला ने श्रीनगर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय नातिन अपनी चचेरी बहन के साथ घर पर थी। 15 फरवरी की रात करीब 10 बजे दोनों लापता हो गईं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में जानकारी हुई कि गांव का पुष्पेंद्र अनुरागी दोनों को बहला फुसलाकर भगा ले गया है।