गोरखपुर: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने बापू के विचारों को याद किया और सत्य, अहिंसा व सामाजिक सद्भाव के उनके संदेश पर चलने का संकल्प लिया।