गोरखपुर: कमिश्नर ने सभागार में सीएम डेस्क बोर्ड की समीक्षा बैठक की
मंडल आयुक्त अनिल ढींगरा ने मंगलवार को मंडल आयुक्त सभागार में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। बैठक में मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर दर्ज किए गए सभी लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।