बदायूं: विनावर थाना पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Apr 4, 2024 बदायूं एसएसपी के निर्देश पर अवैध शराब के क्रय-विक्रय तथा तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए विनावर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त हरपाल पुत्र रामस्वरूप निवासी नई थाना विनावर क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।