बदायूं: उझानी अस्पताल में आवारा सांडो के मल्लयुद्ध में गर्भवती महिला घायल
Budaun, Budaun | Apr 4, 2024 गुरुवार को थाना उझानी क्षेत्र के गांव रायपुर के रहने वाले सलमान अपनी 24 वर्षीय गर्भवती पत्नी उसमीन को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने आई थीं । वह अस्पताल परिसर में खड़ी थी तभी अस्पताल के सामने आपस में आवारा सांड लड़ने लगे । आवारा सांडो के लड़ने से लोगों में अफरा- तफरी मच गई । आवरा सांड गर्भवती महिला उसमीन से टकरा गए और वह घायल हो गई।