बदायूं: थाना सिविल लाइंस पुलिस ने एक अभियुक्त को 40 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
Budaun, Budaun | Apr 4, 2024 थाना सिविल लाइंस पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त भूरा पुत्र ओमप्रकाश निवासी गिहार बस्ती मीरा सराय थाना सिविल लाइन क्षेत्र का रहने वाला है। अभियुक्त को माननीय संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।