बदायूं: खुरेसपुर गांव में दीवार लगाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोस के चार लोगों ने फावड़ा मारकर तीन लोगों को घायल किया
Budaun, Budaun | Apr 4, 2024 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के खुरेसपुर गांव में दीवार लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि पड़ोस के चार लोगों ने फावड़ा मारकर मार्गश्री पत्नी चरन सिंह उनकी बेटी कविता पुत्री चरन सिंह, देवर सत्यदेव पुत्र चरन सिंह को घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने गुरुवार को घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।