कैराना: मोहल्ला आलकलां में किशोर के साथ की गई मारपीट, पीड़ित के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Jul 14, 2024 नगर के मोहल्ला आलकलां निवासी वैसर ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र अनस मोहल्ले में ही चाट खा रहा था। आरोप है कि समद उसके पुत्र को बातों में उलझाकर पास में ले गया। जहां आरोपी के साथी ताबिश व कुछ अज्ञात युवकों ने उसके साथ बेल्टों व सरियों से मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।