कैराना: बुच्चाखेड़ी गांव से किशोरी को बहला ले गया हरियाणा का युवक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Jul 13, 2024 गांव बुच्चाखेड़ी निवासी व्यक्ति ने मुकदमा कराई कि वह हरियाणा में ईंट—भट्ठे पर गया हुआ था। जहां एक युवक भी काम करता था। अब वह परिवार समेत अपने घर आया हुआ है। आरोप है कि ईंट भट्ठे पर काम करने वाला मनीष निवासी राजौन माजरा थाना राजौन जनपद कैथल हरियाणा उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला—फुसलाकर साथ ले गया। तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका।