कैराना: मोहल्ला आलकलां में अज्ञात ने दुकान से मोबाइल चोरी कर खाते से निकाले एक लाख से अधिक रुपए, केस दर्ज
Kairana, Shamli | Jul 13, 2024 नगर के मोहल्ला आलकलां निवासी अख्तर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह कपड़े धोने की दुकान करता है। उसकी दुकान से अज्ञात ने मोबाइल चोरी कर लिया था। पीड़ित ने बताया कि उक्त मोबाइल के माध्यम से अज्ञात ने उसके खाते से एक लाख 16500 रुपये की नकदी अलग—अलग किस्तों में निकाल लिए हैं। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।