कहरा: सहरसा में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगा ब्रेक, डीएम का सख्त आदेश- किसी एक दुकान से किताब-यूनिफॉर्म नहीं खरीद सकेंगे
Kahara, Saharsa | Jan 30, 2026 जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि कोई भी निजी विद्यालय संचालक या प्राचार्य छात्रों को यूनिफॉर्म, जूते, टाई, किताबें, कॉपियां या अन्य स्टेशनरी सामग्री किसी एक विशेष दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा अगर कोई विद्यालय ऐसा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.