बलरामपुर: एमएलके पीजी कॉलेज में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ ABVP ने किया विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन देकर फीस बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की
एमएलके पीजी कॉलेज में फीस वृद्धि के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर 48 घंटे के भीतर फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अंबुज भार्गव के अनुसार, कॉलेज प्रबंधन ने विभिन्न कोर्स की फीस में भारी वृद्धि की है।