उतरौला: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तहसील उतरौला में आयोजित समाधान दिवस में सुनी जन समस्याएं
4 जनवरी शनिवार सुबह 11 बजे डीएम द्वारा जनमानस की शिकायतों को सुना गया एवं कतिपय शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किए जाने को कहा।भूमि विवाद एवं लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निस्तारण का निर्देश दिया।