कोल: गांव चंदफरी के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक, पुलिस ने शव कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 5, 2024 थाना इगलास के गांव चंदफ़री के निकट बाइक सवार युवक को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गांव मोहरैनी निवासी करीब 28 वर्षीय आस मोहम्मद अलीगढ़ में राजमिस्त्री का काम करने के बाद गांव की ओर जा रहा था तभी ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।