कोल: ग्राम आजादनगर से पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Mar 5, 2024 थाना हरदुआगंज की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 1 किलो 200 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त प्रेमपाल पुत्र आसाराम को ग्राम आजाद नगर से गिरफ्तार किया है।गांजा बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की गई। मंगलवार को अभियुक्त को पुलिस के द्वारा जेल भेजने की कार्रवाई की गई।