कोल: थाना सासनीवगेट क्षेत्र के अंतर्गत बाजार गई युवती घर वापस नहीं लौटी, पिता ने के पुलिस से शिकायत
Koil, Aligarh | Mar 5, 2024 घर से बाजार सामान लेने गई युवती काफी समय बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटी इस बात की चिंता से युवती के पिता ने युवती को आसपास के क्षेत्र एवं परिचितों के यहाँ तलाश किया, लेकिन युवती का कोई अता-पता नहीं चला, इस संदर्भ में युवती के पिता के द्वारा मंगलवार करीब 6 बजे संबंधित थाने में युवती के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई की बात की बात कही है।