कोल: थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलटा जिसकी चपेट में आए बच्चे की इलाज के दौरान हुई मृत्यु
Koil, Aligarh | Mar 5, 2024 सामान लेकर जा रहे किसी कारण से ई-रिक्शा पलट गया और बच्चा उसके नीचे आ गया, जिसकी वजह से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संदर्भ में बच्चे के पिता के द्वारा मंगलवार करीब 1:00 बजे संबंधित थाने में जाकर ई रिक्शा चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।