बिंद: बिंद गांव में मुखिया के बेटे को लगी गोली, घटना के कारणों पर सस्पेंस बरकरार, पुलिस जांच कर रही है
Bind, Nalanda | Oct 24, 2024 बिंद थाना क्षेत्र के बिंद गांव में गुरुवार की देर शाम करीब 7 बजे मुखिया के बेटे को गोली लगने का घटना घटित हुआ है। जहां बिंद पंचायत के मुखिया उमेश राउत के बेटे विक्की कुमार को गंभीर हालत में बिहारशरीफ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि विक्की कुमार छत से गिर गया।