बिंद: कथराही मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी
Bind, Nalanda | Oct 21, 2024 बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा सरमेरा मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम 6 बजे कथराही मोड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई. हालांकि इस दुर्घटना में वाहन पर सवार छह लोग बाल बाल बच गए. स्थानीय लोगों की सहायता से वाहन में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला. घटना के संबंध में चालक अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि वे सभी लोग अपने परिवार के साथ जसीडीह जा रहे थे