बिंद: रामपुर बिगहा में ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगाने का किया विरोध, बिजली विभाग ने काट दिया गांव का लाइन
Bind, Nalanda | Oct 23, 2024 बिंद प्रखंड के जहाना पंचायत के रामपुर बिगहा गांव के लोगों को स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करना मंहगा पड़ गया। जहां बुधवार को शाम 5 बजे तक लाइन बाधित रहा और अभी भी बिजली सप्लाई बंद है। ग्रामीणों ने कहा कि मंगलवार की शाम 6 बजे से ही बिजली विभाग ने गांव में बिजली कि सप्लाई बंद कर दिया। हालांकि बिजली विभाग लाईन काट देने कि बात से इंकार कर रही है।