बिंद: बिंद प्रखंड में स्मार्ट मीटर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन
Bind, Nalanda | Oct 22, 2024 बिजली विभाग की ओर से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए बिंद प्रखंड के विभिन्न गांवों में मंगलवार को दोपहर 1 बजे लोक कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं को अपने घरों व प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर जागरूक किया गया.