महसी: इमामगंज नहर चौराहे पर खैरीघाट थाने की पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 20 वाहनों का किया ई-चालान
खैरीघाट थाना क्षेत्र के इमामगंज नहर चौराहे पर शनिवार शाम करीब 5:30 बजे उप निरीक्षक रामप्रवेश यादव कांस्टेबल डीएन सिंह की अगुवाई में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 100 वाहनों को रोका गया और उन्हें यातायात नियम के बारे में समझाया गया। साथ ही वाहन प्रपत्र व ड्राइवरी लाइसेंस न होने पर 20 वाहनों का 25 000 रुपए का ई-चालान किया गया।