महसी: मरवट में घर के अंदर घुसा मगरमच्छ, सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची, घंटों मशक्कत कर किया रेस्क्यू
हरदी थाना क्षेत्र के मरवट गांव निवासी सुभाष के घर के अंदर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मगरमच्छ घुस गया। घर के लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और सूचना वन विभाग को दी। मौके पर डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद के साथ रेस्क्यू शुरू किया। घंटों मशक्कत करने के बाद मगरमच्छ रेस्क्यू हुआ। जिसे घाघरा नदी में छोड़ा गया।