महसी: महसी ब्लॉक परिसर में संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक, सभी विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तुत किया ब्यौरा और बनाई योजना
महसी ब्लॉक में विधायक सुरेश्वर सिंह की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाई गई। बैठक में विकास का मुद्दा छाया रहा। सभी विभाग के अधिकारियों ने विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। विधायक ने सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र में अन्य तमाम प्रकार के विकास कार्यों को कराने की योजना बनाई गई। जल जीवन मिशन के द्वारा 19 गांव में पहुंचा पानी।