महसी: मेटुकहा में गोकशी व पशु क्रूरता के आरोपी को तालिबानी सजा, खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा, वीडियो हुआ वायरल
रामगांव थाना क्षेत्र के मेटूकहा गांव निवासी राजू खान की लोगों ने खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसका पास खड़े किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में गाय चुराने जैसे मामले का जिक्र किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और और 3 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।