करगहर: बभन बरेहटा गांव के पांच लोगों पर अवैध सूदखोरी और धमकी देने के आरोप में करगहर थाने में प्राथमिकी दर्ज
बभन बरेहटा गांव निवासी दीनानाथ पाण्डेय की शिकायत पर अवैध सूदखोरी, रंगदारी की मांग एवं धमकी देने के आरोप में करगहर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया है कि वह हृदय रोग से पीड़ित हैं और वर्ष 2019 में उनके नाती हिमांशु तिवारी ने व्यवसाय के लिए गांव के ही मनोज राय से 2.50 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि निर्धारित समय पर 95 हजार रु