पौड़ी: भाजपा दिल्ली प्रदेश के संगठन मंत्री अपने पैतृक गांव कांडा पहुंचे, पौड़ी विधायक संग विकास कार्यों पर हुई विशेष चर्चा
Pauri, Garhwal | May 9, 2025 भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश के संगठन मंत्री एवं नई दिल्ली जिला प्रभारी डॉ. विनोद बछेती अपने पैतृक गांव कांडा पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय रामसेवक बछेती की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ग्रामवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।