पौड़ी: कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा, विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है
Pauri, Garhwal | May 9, 2025 उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज शुक्रवार को विकास भवन सभागार में स्वास्थ्य, शिक्षा, सहकारिता के साथ अन्य विभागों तथा जनपद के अन्य विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित गति से कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता जन सेवा एवं विकास को समयबद्ध रूप से पूरा करना है।