गिद्धौर: गिद्धौर थाना में सेवानिवृत्त ASI अशोक पांडेय को भावपूर्ण विदाई दी गई
गिद्धौर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय शनिवार को 38 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर थाना परिसर में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भऊसाहब ने उन्हें अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने श्री पांडेय के दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना कर