तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बछड़े को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गौशाला पहुंचाया
तेंदूखेड़ा। बस स्टैंड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बछड़ा रविवार की शाम 7 बजे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और गौशाला के पशु वाहन की मदद से घायल बछड़े को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया। वहां पशु चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार शुरू किया गया। कार्यकर्ताओं की इस संवेदनशील पहल की लोगों ने सराहना की।