डुमरांव: विधायक बोले : पहले ही बन जानी चाहिए थी डुमरांव की सड़क : पूर्व विधायक बोले : गड्ढों में फंसे तो हमसे संपर्क करें
Dumraon, Buxar | Aug 6, 2026 डुमरांव। स्टेशन रोड की जर्जर मुख्य सड़क को लेकर स्थानीय राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। सड़क की खराब स्थिति के कारण जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार की रात करीब 10 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक कार गहरे गड्ढे में फंस गई, जिसके बाद यह मुद्दा और गर्मा गया।