*मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु साईकल क्लब एवं चिकित्सकों ने निकाली विशाल साईकल रैली*
*लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देने हेतु कई डॉक्टर्स ने चलाई साईकल*
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर साइकिल अभियान ग्रुप की ओर से रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को मनोचिकित्सक डॉ. प्रियंक जैन, डॉ. दुष्यंत शर्मा एवं डॉ. राजेश छापरवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली स्टेशन चौराहा स्थित सिटी कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई।
रैली के दौरान साइकिल सवारों ने आमजन को नियमित साइकिलिंग एवं व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ ही तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रियंक जैन, डॉ. चंद्रभान चंचलानी, डॉ.मिनी शर्मा एवं डॉ. राजेश छापरवाल ने अपने उदभोदन में कहा कि दैनिक भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी कुछ समय अवश्य निकाले। लगातार तनाव और व्यस्त जीवनशैली का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। तनाव को कम करने के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि एवं व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग शारीरिक व्यायाम का एक उत्तम माध्यम है, जिससे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।
साइकिल क्लब प्रभारी अरुण संतोष मुछाल ने बताया कि साइकिल अभियान ग्रुप द्वारा स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न अभियानों के माध्यम से आमजन को नियमित साइकिलिंग के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि “साइकिल चलाओ, स्वास्थ्य बनाओ, पर्यावरण बचाओ” का संदेश आज की आवश्यकता है। नियमित साइकिलिंग न केवल शरीर को सक्रिय रखती है, बल्कि तनाव कम करने और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी सहायक है।
रैली में राकेश सक्सेना, सुरेश बंब, अरुण संतोष मुछाल, डॉ. वीरभान चंचलानी , डॉ प्रियंक जैन , डॉ. मिनी शर्मा , डॉ.दुष्यंत शर्मा, डॉ. कुलदीप नाथावत, डॉ. दिनेश बैरवा, डॉ. विवेक, डॉ. प्रशांत आगाल, डॉ.अंकुर गुप्ता, डॉ.हेमंत, डॉ.किशोर, डॉ.सत्यम मुछाल, जैकब, रतनलाल छीपा, निर्मल व्यास, राजकुमार अजमेरा, आर. एस. चंदेल, योगेंद्र सक्सेना, सत्यनारायण राठी, भेरूलाल सुवालका, दिनेश बाहेती, सोम शर्मा, कालूलाल सोनी, प्रतीक इनानी, शिव इनानी, आशुतोष आचार्य, अतुल शाह, डॉ. देवेंद्र पुरी गोस्वामी, डॉ. हेमेंद्र कौशिक, सहित अनेक साइकिलिस्ट एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।