टीकमगढ़: जिला चिकित्सालय में फायर सेफ्टी सप्ताह के दौरान फायर मॉक ड्रिल आयोजित
भारत सरकार के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले में 21 से 26 अप्रैल 2025 तक फायर सेफ्टी सप्ताह Unite to ignite a Fire Safe India थीम में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 23 अप्रैल दिन बुधवार को सभी संस्थाओं पर मॉकड्रिल आयोजन किया जाना था जिससे अग्निकांड की घटनाओं को रोका जा सके। जिला चिकित्सालय में भी फायर सेफ्टी सप्ताह में फायर मॉक ड्रिल कर मनाया गया।