झांसी: यातायात जागरूकता माह के तहत नो नंबर स्थित लव कुश स्कूल में छात्रों को दिए गए सुरक्षा के मंत्र, ट्रैफिक इंचार्ज रहे मौजूद
Jhansi, Jhansi | Nov 11, 2025 यातायात जागरूकता माह के तहत मंगलवार को समय करीब 1 बजे लव कुश स्कूल, नो नंबर में छात्रों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित यातायात की आदतें विकसित करने के लिए जागरूक करना था। मुख्य अतिथि ट्रैफिक इंचार्ज उमा कांत ओझा का स्वागत आयोजक जगमोहन बड़ोनिया ने किया।