झांसी: दिल्ली धमाके के बाद झाँसी स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन अभियान
Jhansi, Jhansi | Nov 11, 2025 दिल्ली में हुए धमाके के मद्देनजर, झाँसी रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसपी जीआरपी विपुल कुमार के नेतृत्व में जीआरपी, आरपीएफ, डॉग स्क्वॉड और ए.एस. चेक टीमों द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। टीमों ने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनों और पार्किंग सहित सभी स्थानों पर पैदल गश्त और चेकिंग की।