झांसी: मुस्तरा स्टेशन के पास पेड़ से लटका मिला एक महीने पुराना शव, गले में लगा था फंदा
Jhansi, Jhansi | Nov 11, 2025 नवाबाद थाना क्षेत्र में मुस्तरा रेलवे स्टेशन से लगभग 600 मीटर दूर जंगल में मंगलवार को 3:30 बजे एक युवक का लगभग एक महीने पुराना शव पेड़ से लटका मिला। शव के गले में फंदा लगा था और शरीर पर केवल शर्ट थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया। मृतक की शर्ट की जेब से एक पैन कार्ड मिला है, जिस पर राहुल पासवान नाम दर्ज है।